• Thu. Jul 30th, 2026

प्रखर पत्रकार अटलजी का प्रेस क्लब ने किया स्मरण, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

BySurendra Jain

Aug 18, 2018

रतलाम। भारतरत्न, पत्रकार, कवि, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत की राजनिति को नई दिशा दी। देश के विकास में अमूल्य योगदान है। उनके निधन से हुई क्षति कभी पूरी नही होगी। इन शब्दो के साथ प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पत्रकारों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
पावर हाऊस रोड़ स्थित पत्रकार भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारो, राजनेताओ एवं समाजसेवियो अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अटल जी के व्यक्त्तिव एवं कृत्त्तिव पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओ ने कहा कि अटलजी देश के नव निर्माण के नायक थे। उनके रू प में देश ने एक अमूल्य रत्न खो दिया।
श्रद्धांजलि सभा में राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष एवं शहर विधायक चैतन्य काश्यप , प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेन्न्द्र जैन, सचिव अरूण त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष राजेश मूणत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक चौटाला, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, भाजपा महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र छाजेड़, आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश टांक, गोविन्द उपाध्याय, नीरज शुक्ला , नरेन्द्र जोशी, मुकेशपुरी गोस्वामी, हरिवंश शर्मा, सुशील खरे, सोहनलाल व्यास, मुबारिक शैरानी, शरद चतुर्वेदी, विवेक चौधरी, कांग्रेस नेता विजयसिंह चौहान, लायन्स क्लब की प्रमिला उपाध्याय आदि ने अपने विचार व्यक्त अटलजी को श्रद्धांजलि दी। संचालन अदिति मिश्रा ने किया। इस दौरान पत्रकार अनिल पांचाल, मिश्रीलाल सोलंकी, अजीत मेहता, सौरभ कोठारी, राजेश पुरोहित, मणिलाल जैन, चन्द्रशेखर सोलंकी, स्वदेश शर्मा, यश शर्मा, प्रदीप नागौरा, राजू केलवा, दिलजीत, गोर्वधन चौहान, सिकंदर पटेल, समीर खान, दीपक जैन, नीरज बरमेचा, रितेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!