• Mon. Oct 12th, 2026

चोरी की बाइक से जहरीली शराब तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 17 वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा, 6 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त, तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार; करीब 5 लाख रुपए के वाहन बरामद

BySurendra Jain

Oct 12, 2026

खबर पक्की, 12 अक्टूबर, रतलाम। ताल, आलोट और जावरा ग्रामीण पुलिस की संयुक्त टीम ने 11 अक्टूबर को अवैध जहरीली कच्ची शराब की तस्करी करते हरपाल कंजर और अर्जुन कंजर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब और चोरी की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की गई। पूछताछ में 17 वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ। मामले में तीसरे आरोपी लखन कंजर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपए कीमत की 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
कई थाना क्षेत्रों में की चोरी
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपने साथी लखन कंजर के साथ मिलकर 16 मोटरसाइकिलें और एक महिंद्रा लोडिंग वाहन (छोटा हाथी) चोरी करना स्वीकार किया। इनमें थाना ताल से 1 होंडा शाइन, आलोट से 1 एचएफ डीलक्स, नामली से 2 होंडा शाइन, 1 बजाज प्लेटिना और 1 महिंद्रा लोडिंग वाहन, आईए जावरा से 3 होंडा शाइन, 1 सुपर स्प्लेंडर और 1 स्प्लेंडर प्लस तथा सैलाना से 2 सुपर स्प्लेंडर चोरी करने की वारदातें शामिल हैं।
अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल, एसडीओपी सैलाना लेखराज मीणा, एसडीओपी जावरा ग्रामीण संदीप मालवीय और एसडीओपी आलोट श्रीमती पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
कार्रवाई में निरीक्षक स्वराज डाबी, योगेश पाटीदार, पतिराम डावरे और उपनिरीक्षक कांतिलाल सोनार्थी सहित थाना ताल, आलोट, बरखेड़ा कलां, एसडीओपी कार्यालय आलोट एवं जावरा ग्रामीण तथा चौकी खारवा कलां के पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!