• Thu. Aug 27th, 2026

डी.पी. ज्वेलर्स ने बढ़ाया मध्य प्रदेश का गौरव,जीता गोल्ड ज्वेलरी ऑफ़ द ईयर – 2018 का ख़िताब

BySurendra Jain

Aug 14, 2018

ज्वेलरी के क्षेत्र में ऑस्कर के समान प्रतिष्ठित 14वें एनुअल रिटेल ज्वेलर इंडिया अवॉर्ड्स 2018 में मध्य भारत के सबसे लोकप्रिय व विश्वसनीय डीपी ज्वेलर्स के आभूषण को बैंगल्स, ब्रैसलेट और आर्मलेट की कैटेगरी में गोल्ड ज्वेलरी ऑफ़ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया| ‘द रीटेल ज्वेलर’ द्वारा आयोजित यह अवॉर्ड समारोह मुंबई के होटल जेडब्लू मैरियट में १० अगस्त को संपन्न हुआ| अवॉर्ड डी.पी. ज्वेलर्स के श्री अनिल कटारिया ने ग्रहण किया| डीपी ज्वेलर्स के आभूषण को ’मेन्स ज्वेलरी ऑफ़ द ईयर’अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था|
इस अवसर पर डी.पी. ज्वेलर्स के श्री अनिल कटारिया जी ने कहा कि यह अवॉर्ड डी.पी. ज्वेलर्स परिवार के लिए बेहद ख़ास है| हम अपने ग्राहकों की पसंद व जरुरत को समझते हैं| पूरे देश से लोग ज्वेलरी बनवाने व खरीदने के लिए हम पर विश्वास करते हैं| इसकी मुख्य वजह यह है कि सम्पूर्ण स्वर्ण शुद्धता व पारदर्शिता के साथ ही हमने लोगो की परम्पराओं को अपने आभूषणों में संजोया है और यह हमारे आभूषणों की डिज़ाइंस में दिखता है| इस अवॉर्ड ने इस बात को प्रमाणित कर दिया है | पूरे स्टाफ व डी.पी. ज्वेलर्स परिवार की कड़ी मेहनत तथा ग्राहकों के अटूट विश्वास के कारण ही आज हम इस ऊँचाई तक पहुंचे हैं| मैं सभी को इसके लिए धन्यवाद देता हूँ|
डी.पी. ज्वेलर्स पर फ्यूज़न, एमरल्ड, रूबी, डायमंड, प्लेटिनम, एंटीक, राजस्थानी, मारवाड़ी, जड़ाऊ, कुंदन, पोलकी की ट्रेडिशनल डिज़ाइंस के साथ ही लाइट वेट, रोज गोल्ड जैसी ट्रेंडी ज्वेलरी की उत्कृष्ट रेंज संजोई गई हैं| उल्लेखनीय है कि ७७ वर्षों पहले, १९४० में विश्वास और शुद्धता की परम्परा के साथ डीपी ज्वेलर्स ने चांदनी चौक, रतलाम से अपना सफर प्राम्भ किया था जो कि आगे बढ़ते हुए इंदौर, भोपाल एवं उदयपुर तक पहुंच गया है|

error: Content is protected !!