आलोट-राजस्थान और मध्यप्रदेश को जोडऩे वाली इस राम पुल् के जरिये आप सभी को मिली इस बड़ी सौगात की शुभ कामनाएं। क्षेत्र में आप सभी के सहयोग से हजारो करोड़ के विकास कार्यो का काम चल रहा हे। जो शीघ्र पूर्ण होने वाले हे। आलोट मेरी कर्म भूमि हे और इसका व8कास कार्य करना मेरा फर्ज हे और इस विकास कार्य में प्रदेश के पिडब्लूटी विभाग मंत्री प्रभारी मंत्री ऊर्जा मंत्री का भी विकास में बहुत योगदान मिला है वही जिले के प्रभारीमंत्री दीपक जी जोशी ने भी क्षेत्र के विकास में अहम योगदान दिया हैं में क्षेत्र की जनता की और से उनका आभार व्यक्त करता हु। यह बात केंद्रीय सामाजिक एव न्याय मंत्री थावचर्चान्द गहलोत ने शिप्रा नदी पर बने रतलाम जिले के सबसे बड़े पुल रामसेतु का लोकार्पण करते हुवे कही। नगर और क्षेत्र की जनता के द्वारा बरसो से आलोट नागेश्वर मार्ग के बीच बहने वाली शिप्रा नदी पर पुल बनाने की मांग की जा रही थी। क्योंकि बारिस के दिनों में शिप्रा के पुर आने से रास्ता बंद हो जाता था जिसके चलते राहगीरों को लंबा रास्ता तय कर के अपनी मंजिल पर जाना पड़ता था। इस मांग को क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र गहलोत ने गभीरता से लिया और केंद्रीय मंत्री थावरचन्द गहलोत को इसके लिए राजी किया दोनों पिता पुत्र के लगातार प्रयास से आज क्षेत्र वासियो को सबसे बड़ी सौगात मिल गई और रतलाम जिले का यह सबसे बड़ा पुल् बनकर तैयार हो गया। अब आलित से सुवासरा शामगढ़ का रास्ता पूरी तरह से खुल गया है और अब शिप्रा राहगीरों का रास्ता नहीं रोक पायेगी। इस अवसर पर लोकनिर्माण एव रोड मंत्री रामपाल सिह ऊर्जा मंत्री पारस जैन प्रभारी मंत्री दीपक जोशी सहित रतलाम विधायक चेतन कश्यप जावरा विधायक राजेंद्र पांडे डग विधायक क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र गहलोत सहित भाजपा के जिला अध्यक्ष कानसिंह चौहान मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी जनपद अध्यक्ष कालूसिंह परिहार ने भी संबोधित करते हुवे क्षेत्र वासियो को बधाई दी। इस दौरान पवन शर्मा अनिल भराव दिलीप सिह डोडिया रमेश मालवीय ओपेन्द्र सिह यादव ताल नगरपरिषद अध्यक्ष बंटी पितलिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
