आलोट-हमारी और आप सभी की आस्था का केंद्र खेड़ापति हनुमान मंदिर की गरिमा और प्रसिद्धि बढ़ती रहे इसके लिए जो भी हनुमान जी मुझे आदेश करेंगे वो पूरा करने का प्रयास में करूंगा यह बात खेड़ापति हनुमान मंदिर परिषर में स्थित 16 लाख से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे केंद्रीय मंत्री थावरचन्द गहलोत ने कही। इसके पूर्व मंत्री गहलोत ने हनुमान जी के दर्शन किये और सीधे मंच पर पहुचे। जहा पर खेड़ापती हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश सेठिया उपाध्यक्ष हरिशंकर जोशी हरपाल सिंह सोलंकी ने उपस्तिथसभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया इस दौरान मंत्री गहलोत का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस दौरान लोकनिर्माण मंत्री रामपाल सिह ऊर्जा मंत्री पारस जैन प्रभारी मंत्री दीपक जोशी विधायक जितेंद्र गहलोत डग विधायक मौजूद थे। इस दौरान समिति ने मंत्री गहलोत को चाँदी का नारीयल भेट कर सम्मान किया। वही मंत्री गहलोत ने खेड़ापति सेवा समिति को दोबीघाजमीन दान करने वाले चेनसिंह कुशाल सिह का सम्मान किया। इस अवसर पर नरेंद्र सोनी प्रक्स जंगलवा नरेंद्र निगम प्रतिपाल सिह सोलंकी सत्यंनारायन राठौड़ गोपाल द्विवेदी रमेश पोरवाल सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश जंगलवा ने किया।
