• Thu. Aug 27th, 2026

अब नही बचेगा फर्जी मतदाता, हर मतदान केंद्र पर मतदाता सूची का वाचन होगा।

BySurendra Jain

Aug 9, 2018

ख़बरपक्की: भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में पूर्ण पारदर्शिता और फर्जीवाड़े से निपटने के लिये 11 अगस्त को पूरे प्रदेश में मतदाता सूची का वाचन किया जायेगा इसी तारतम्य में रतलाम जिले के भी लगभग 1300 से भी ज्यादा मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का वाचन किया जायेगा वाचन कार्यक्रम के दौरान पक्ष विपक्ष सहित मतदान केंद्र के प्रमुख लोगों को वहां उपस्थित रहने के लिये कहा जायेगा वाचन कार्यक्रम के दौरान अगर किसी नाम पर किसी पक्ष को कोई आपत्ति है तो वह तुरंत BLO को नोट करवा सकते है BLO आपत्ति की जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करेगा उस आधार पर सूची को अधतन किया जाएगा उक्त जानकारी देते हुवे अनुविभागीय अधिकारी शहर रतलाम राहुल धोटे ने इस कार्यक्रम में जनता से अधिकाधिक भागीदारी कर लोकतन्त्र के इस महायज्ञ को सफल बनाने की अपील की है।

error: Content is protected !!