खबर पक्की/रतलाम /पिछड़ा वर्ग की बालिकाओं ने मंगलवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचकर छात्रावास मे रहने के लिए आ रही समस्या संबंधित अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया। छात्राओं ने बताया कि वह सभी पिछड़ा एवं SC ST बालिका छात्रावास में रहकर पढ़ाई करती हैं । छात्रावास के नीचे के हिस्से में कार्यालय किचन के साथ SC ST की छात्राओं का निवास है । ऊपर के वाले पर 3 कमरे हैं जिनमें से 2कमरे में SSC की छात्राएं रहती है। पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए उपर केवल एक कमरा है , जिसमें रहने पढ़ने के साथ उन्हें अपना खाना भी बनाना पड़ता है।50छात्राए तीन कमरे मे रह रही है। जिसके कारण होने छात्राओ को सोने, पढ़ने व खाना बनाने मे व बैठने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बालिकाओं ने जिला प्रशासन से यह अपील की है छात्रावास में उन्हें थोड़ा अधिक स्थान दिया जाए, ताकि और आने वाली बालिकाओं तथा इन बालिकाओं को पढ़ने , खाना बनाने और अपना सामान रखने के लिए दिक्कत का सामना ना करना पड़े।
कलेक्टर रूचीका चौहान ने छात्रो की समस्या सुनी तथा जल्द ही समस्या का निराकरण करने के लिए जिला पंचायत सीईओ को आवश्यक निर्देश दिए।
पिछड़ा वर्ग की छात्राएं आखिर क्यों मिली कलेक्टर से
