खबर पक्की :रतलाम /जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने शहर एसडीएम का प्रभार IAS राहुल धोटे को दिया। इसके पूर्व शहर एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार निर्वाचन अधिकारी फुल पगारे के पास था। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन के अलावा अन्य कोई काम नही करेगा उसी आदेश के पालन में जिलाधीश रुचिका चौहान ने 2017 बेच के हिंदी मीडियम के नवागत प्रशिक्षु आईएएस राहुल गोटे को शहर एसडीएम का प्रभार दिया और फूल पगारे से SDM का चार्ज वापस ले लिया।
