• Tue. Sep 15th, 2026

‘सेवा संकल्प अभियानÓ का श्रीगणेश दीपप्रज्ज्वलन एवं झिलमिल रोशनी के साथ भव्यता से करें : काश्यप, वीडियों कान्फ्रेंस में तैयारियों की समीक्षा के साथ दिए आवश्यक निर्देश

BySurendra Jain

Sep 13, 2026

खबर पक्की, 13 सितंबर, रतलाम। भोपाल जिले के प्रभारी एवं एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आगामी 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलन और आकर्षक रंगारंग रोशनी के साथ ‘सेवा संकल्प अभियानÓ का भव्य शुभारंभ करें। नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों एवं चौराहों को दीयों से प्रकाशित करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म स्थान बडनगर (गुजरात) से आने वाली यात्रा की अगवानी बड़े उत्साह और उमंग से होना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक संपूर्ण देश और प्रदेश के साथ-साथ भोपाल जिले में भी सेवा संकल्प अभियान चलाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि प्रमुख प्रोजेक्ट जैसे मेट्रो रेल और महत्वपूर्ण योजना स्थलों और ऐतिहासिक एवं प्रशासनिक इमारतें जैसे राजभवन, मिन्टों हॉल, इंदिरा विधानभवन, वल्लभ भवन, सतपुड़ा, विंध्याचल और झीलों-तालाबों के आस-पास के इलाके रोशनी से जगमग होना चाहिए। एमएसएमई मंत्री ने ‘सेवा संकल्प अभियानÓ के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और सेवा प्रकल्पों तथा नोडल अधिकारियों की जानकारी साझा की। अभियान के तहत कुल 13 राष्ट्रव्यापी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
इस वीडियों कान्फ्रेंसिंग का संचालन कलेक्टर भोपाल प्रियंक मिश्रा कर रहे थे। जबकि प्रजेन्टेशन जिला पंचायत सीईओं सुश्री इला तिवारी ने किया। इसमें सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी एवं विष्णु खत्री के अलावा महापौर श्रीमती मालती राय, भोपाल जिला अध्यक्ष रवीन्द्र यती, जिला पंचायत अध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्षों ने सहभागिता की।

error: Content is protected !!