• Fri. Oct 30th, 2026

लायंस क्लब दुनिया में मानव सेवा के काम में लगी सबसे बड़ी संस्था: थावरचंद गहलोत

BySurendra Jain

Aug 6, 2018

खबर पक्की :आलोट । स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का महत्व भी है और आवश्यकता भी है । इसका ज्यादा से ज्यादा लोगो को लाभ मिले । दुनिया मे दो गैर सरकारी संगठन ऐसे है, जिन्होंने मानव सेवा के क्षेत्र मे ही अपने आपको समर्पित कर रखा है । एक लायंस क्लब तो दूसरा सरस्वती संस्थान जो आरएसएस से जुडा है ।
यह विचार केन्द्रीयमंत्री थावरचंद गेहलोत ने रविवार को लायंस क्लब आलोट गोल्डन व्दारा डाॅ अम्बेडकर मांगलिक भवन पर आयोजित वर्ष 2018-19 के नवीन पदाधिकारियो के शपथ ग्रहण समारोह व रोग निदान शिविर का शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे व्यक्त किये । कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि विधायक जितेंद्र गेहलोत एवं विशेष अतिथि नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्रसिंह सोलंकी, तीर्थ पेढी के सहसचिव धर्मचंद जैन व शपथ अधिकारी अजय सेंगर थे । उन्होंने शिविर का शुभारंभ किया । विधायक ने कहा कि दिव्यांगो एवं साठ वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो के परीक्षण हेतु बरखेडाकलाॅ, आलोट, ताल, बडावदा मे शिविर आयोजित किये जा रहे है । जिसमे डाॅक्टरो व उपकरण उपलब्ध कराने वाली टीम भी साथ रहेगी, जो जांच के पश्चात जरूरत अनुसार उन्हे उपकरण भी उपलब्ध कराएगी ।
अतिथियो की उपस्थिति मे शपथ अधिकारी अजय सेंगर ने नवीन अध्यक्ष अमित चौधरी, सचिव मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष नागेश खारोल, विक्रमसिंह ऑजना, आशीष काला, संचालक संजय डुंगरवाल, मनीष सेठिया, सचिन भट्ट, संजय ऑचलिया, राजेश कोठारी, निजाम काजी व नये सदस्यो को शपथ दिलाई ।
कार्यक्रम के शुभारंभ मे स्वागत भाषण विरेन्द्रसिंह सोलंकी ने एवं अतिथि परिचय कपिलेन्द्रसिह निगम व ध्वज वंदना मनीष फरक्या ने की । कार्यक्रम का संचालन ललित बैरागी ताल एवं आभार सचिन भट्ट ने माना । क्लब ने अतिथियो को स्मृति चिन्ह भेंट किये । इस दौरान लायनेस क्लब अध्यक्ष, सदस्यो एवं अन्य ने नवोदय विद्यालय की सौगात देने पर केन्द्रीयमंत्री का स्वागत-सम्मान मंच पर किया ।

You missed

error: Content is protected !!