• Mon. Sep 14th, 2026

कंजर कर रहे हैं अवैध वसूली ग्रामीणों ने की शिकायत

BySurendra Jain

Aug 6, 2018

खबर पक्की :आलोट । रविवार को ग्राम डाबडिया के पचास से अधिक ग्रामीणो ने पुलिस थाना आलोट पर पहूॅचकर कंजरो व्दारा की जा रही हरकतो की लिखित शिकायत थाना प्रभारी को की ।
ग्रामीणो ने पत्र मे लिखा है कि अरनिया टोंकडा, लाखाखेडी,( राज.) ,डेरो के कंजरो व्दारा हम से अवैध रूप बंदी की मांग की जाती है तथा उनकी मांग पूरी नही करने वालो के यहाॅ चोरी, मारपीट आदि की घटनाऐ की जा रही है । जिससे हम ग्रामवासी बेहद परेशान है । ग्रामीणो ने यह भी कहा है कि यदि कंजरो से हमारा आमना-सामना हुआ और इस दौरान कोई अप्रिय घटना दुर्घटना होती है तो इसकी सम्पूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी । अतः कंजरो के विरूध्द सख्त कार्रवाई की जावे, । युवानेता मनोज चांवला के नेतृत्व मे उक्त पत्र दिया गया ।

You missed

error: Content is protected !!