• Wed. Sep 23rd, 2026

जिला स्तरीय हितग्राही सम्मलेन मेंआयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

BySurendra Jain

Aug 4, 2018

रतलाम में सैलाना रोड़ बड़बड़ स्थित विधायक सभागृह में आयोजित जिला स्तरीय हितग्राही सम्मलेन एवं स्वरोज़गार मेले में संचालनालय आयुष भोपाल म प्र के निर्देशानुसारआयुष विभाग जिला रतलाम द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में 400 से अधिक रोगियों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई।इसके साथ ही मलेरिया,ड़ेंगू, चिकनगुनिया आदि मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु निःशुल्क आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाईयां भी वितरित की गई।शिविर में जिला आयुष अधिकारी डॉ बलराज सिंह चौहान उपस्थित रहे।डॉ इंतेखाब मंसूरी और डॉ रमेश कटारा द्वारा रोगियों का परीक्षण किया गया।शिविर में श्रीमति ज्योति पाटिल,श्रीमति मधु बेंडवाल,श्रीबालचंद मईडा,श्री गिरधारीलाल कुमावत ,श्री चतुरपाल परमार ने सेवाएं दी।

error: Content is protected !!