• Tue. Jul 28th, 2026

शौर्य स्मारक प्रदेश का पहला संग्रहालय, जहां एक महीने में 1 लाख टूरिस्ट

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

अरेरा हिल्स स्थित शौर्य स्मारक के लाेकार्पण को साेमवार को एक माह पूरा हो गया है। देशभक्ति और सैनिकों के शौर्य की गाथा से जुड़े इस स्मारक का आकर्षण ही एेसा है कि यहां अब तक एक लाख से अधिक पर्यटक आ चुके हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश के अन्य संग्रहालयों या स्मारकों में एक माह में पहुंचने वाले सैलानियों की तादाद इतनी कभी नहीं रही।

– सोमवार शाम 7 बजे तक यहां आने वाले पर्यटकों का आंकड़ा 1 लाख 5 हजार 400 हो गया था। 14 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका लोकार्पण किया था।
– सोमवार को गुरुनानक जयंती की छुट्टी होने की वजह से यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार सुबह से शाम सात बजे तक यहां 13800 लोग पहुंच चुके थे।
– यहां पहुंचने वालों में सबसे ज्यादा तादाद स्कूली स्टूडेंट्स की है। सर्जिकल स्ट्राइक के माहौल के वक्त इसका लोकार्पण हुआ था।
– डीबी सिटी के नजदीक होने से मॉल में आने वाले लोग यहां जरूर आते हैं। अभी प्रवेश नि:शुल्क है। अभी यहां के लिए टिकट का निर्धारण नहीं किया गया है।
– अन्य संग्रहालयों की तुलना में यह शहर के बीचों बीच है। बाकी संग्रहालयों की स्थिति 03 हजार पर्यटक अवकाश के दिनों में मानव संग्रहालय में पहुंचते हैं।
– हर साल दिसंबर में यहां बाल रंग महोत्सव होता है, तब भी एक माह में अधिकतम 70 हजार लोग ही यहां जुट पाते हैं।
– 1200 पर्यटक ही पहुंचते हैं जनजातीय संग्रहालय में एक दिन में। 2.5 हजार सैलानी आते हैं राज्य पुरातत्व संग्रहालय में हर महीने। 15 साल तक के बच्चों और दिव्यांगों का टिकट नहीं लगता है।
– 57 हजार पर्यटक पहुंचे हैं उज्जैन स्थित त्रिवेणी संग्रहालय में छह मीहने मेंं। सिंहस्थ के दौरान इसका लोकार्पण हुआ था।

error: Content is protected !!