• Wed. Oct 28th, 2026

डॉक्टर ने फेंका 500 का नोट, बोला- जाओ PM माेदी से करा लो इलाज

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

मध्यप्देश के ग्वालियर शहर में एक चाैंकाने वाला मामला सामने अाया है, जहां एक एक मरीज ने इलाज के बाद डॉक्टर की फीस के लिए 500 का पुराना नोट दिया, तो डॉक्टर ने तुरंत उस नोट को फेंक दिया और कहा कि जाओ प्रधानमंत्री मोदी से इलाज करा लो। यही नहीं अफसरों के कहने पर इस डॉक्टर ने कहा कि मेरी सेवाएं इमरजेंसी में नहीं आती हैं।

यह है मामला
शिंदे की छावनी में मनोचिकित्सक डॉ. मुकेश चंगुलानी के क्लीनिक पर आरके शिवहरे अपने बेटे का इलाज कराने पहुंचे। जैसे ही फीस के रूप में शिवहरे ने डॉ. चंगुलानी को 500 का पुराना नोट दिया, वे नाराज होने लगे। शिवहरे ने कहा कि वे अभी बैंक से नोट नहीं बदलवा पाएं हैं। शिवहरे ने कहा कि डॉक्टर पुराना नोट ले सकते हैं। यह सुनते ही डॉक्टर ने कहा कि ले जाओ ये 500 का नोट और प्रधानमंत्री मोदी से ही इलाज करवा लो। इसके बाद उनके बीमार बेटे को क्लीनिक से बाहर निकाल दिया गया। बाद में शिवहरे ने कलेक्टर , एसपी से इसकी शिकायत की है। उनके मुताबिक भारतीय मुद्रा का ऐसे अपमान नहीं किया जा सकता है।

डॉक्टर ने दिया ये तर्क
मामला सामने आने के बाद डॉ. चंगुलानी का कहना है कि वे मरीजों से बाद में फीस लेने की बात कह रहे हैं। यदि कोई मरीज दूर-दराज से आता है तो वह पुराना नोट ले लेते हैं। डॉक्टर का तर्क है कि सरकार ने इमरजेंसी सेवाओं में पुराने नोट देने की बात कही है और मेरा इलाज इमरजेंसी के दायरे में नहीं आता है, क्योंकि निजी प्रैक्टिस करता हूं।

You missed

error: Content is protected !!