ख़बरपक्की: जिला पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के लूट, चोरी जैसे गम्भीर आरोपो के अपराधियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देशों का असर आज शिवगढ़ पुलिस की कार्यवाही से परिलक्षित हुवा और उसने प्रभावी प्रदर्शन करते हुवे 4 वाहन चोरों को पकड़ते हुवे 7 वाहन बरामद किये।पकड़ाये गये आरोपी के नाम 1 शुभम पिता लालसिंह नि शिवगढ़ 2छगन पिता जीवणा नि पूनापाडा 3प्रकाश पिता नाकु भाभर नि पातड़ा सरवन 4 राजू पिता नारजी निनामा नि आमलिया का माल पाटन राजस्थान को गिरफ्तार किया है इनसे और भी बहुत सी चोरियां पकड़ाने की उम्मीद है। शिवगढ़ पुलिस केस कार्रवाई में शिवगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बी एल सोलंकी प्रधान आरक्षक हरीश प्रधान आरक्षक हरिशंकर खराड़ी आरक्षक शैलेंद्र सिंह नारायण सिंह हेमंत परमार वीरेंद्र बारोट कलसिंह रवि गगरानी एवम रुस्तम और राकेश की भूमिका सराहनीय रही।
