• Thu. Jul 30th, 2026

टक्कर मारकर भाग रही कार से निकला डोडाचुरा

BySurendra Jain

Aug 1, 2018

रतलाम। बुधवार सुबह साक्षी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रही कार को जब पकडा गया तो उसमें अवैध रूप से रखा डोडाचुरा मिला।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक कार चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार जुझारसिंह पिता भंवरसिंह निवासी नयागांव को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद टक्कर मारकर भाग रही कार को कुछ ही दूर पर पकड़ लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें अवैध रूप से डोडाचुरा भरा हुआ मिला। इधर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए जुझारसिंह को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार को जब्त करने के साथ ही वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!