रतलाम। जिले के बरखेडा में विवेकानंद स्कूल के पीछे खडी एक बस में आग लग गई। आग मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 12 बजे के लगभग लगी। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकलकर्मी फायर लॉरी लेकर मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। जिस बस में आग लगी थी उसकी लपटे काफी ऊपर उठ रही थी उसी कारण पास में खडी एक ओर बस में भी आग लग लगई। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। थाना प्रभारी तेजन्द्रसिंह सेंगर ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जारही है।
