• Fri. Jul 31st, 2026

सूने मकान का ताला तोड़ कर अज्ञात बदमाशों ने की चोरी की वारदात

BySurendra Jain

Aug 1, 2018

रतलाम। सूने मकान का ताला तोड़ कर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश वहां से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार ओसवाल नगर निवासी शंकरनाथ पिता पुनानाथ के मकान का ताला तोड़ कर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फरियादी के अनुसार 21 जुलाई की रात को वह परिवार के साथ बाहर गया था तभी अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश वहां से चांदी के आवले, दो कडे, सोने की दो टोटी एवं नगदी राशी चोरी कर ले गए। फरियादी शंकरनाथ की रिपोर्ट पर डीडीएन पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
कलेक्टर कार्यालय परिसर से बाइक चोरी
जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सुराना निवासी समरथ पिता रामलाल पांचाल किसी काम से बाइक क्रमांक एमपी 43 डीक्यू 0187 लेकर कलेक्टोरेट आया था। मंगलवार दोपहर को अज्ञात बदमाश वहां से बाइक चोरी कर ले गया। फरियादी समरथ पांचाल की रिपोर्ट पर स्टेशन रोड पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया।
मकान का ताला तोड़ कर भैंसे चोरी
जिले के कालूखेडा थाना क्षेत्र के ग्राम कंसेर निवासी मोहनलाल पिता नंदाजी के मकान का ताला तोड़ कर वहां से दो काले रंग की भैंस अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। चोरी गई भैंस की कीमत 1 लाख 40 हजार रुपए बताई गई है। फरियादी मोहनलाल की रिपोर्ट पर कालूखेडा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

error: Content is protected !!