खबर पक्की: उत्तर प्रदेश में भयानक बाढ़ के दौरान सहारनपुर कलेक्टर आलोक कुमार पांडेय का मानवता वादी चेहरा सामने आया।आलोक कुमार पांडेय के बाएं पैर के lingament में फ्रेक्चर था और मेजर tear बुरी तरह डैमेज होने के कारण उनके बाएं पैर की सर्जरी होना थी और वे सर्जरी के लिये हॉस्पिटल आये हुवे थे तभी उनको सूचना मिली कि यमुना की बाढ़ में कूछ लोग फंसे हुए हैं और उनको तुरंत मदद की जरूरत है तो उन्होंने अपनी सर्जरी को टालते हुवे पहले मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करने का फैसला लिया और NDRF की बचाव टीम का इंतज़ार किये बगैर सहारनपुर SSP उपेंद्र कुमार अग्रवालCDO सहारनपुर संजीव रंजन को साथ लेकर ट्रेक्टर पर सवार होकर यमुना तट पर पहुंच गए और मुसीबत में फंसे लोगों को निकाला। इस पूरी कवायद में उनका घुटना ज्यादा डैमेज हो सकता था लेकिन इसकी परवाह न करते हुवे उन्होंने जो मानवता वादी चेहरा पेश किया उसकी सहारनपुर ही नही बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में तारीफ हो रही है। उल्लेखनीय है कि अभी जून माह में ही उनकी पोस्टिंग सहारनपुर में हुई है और सहारनपुर की गिनती काफी संवेदनशील जिलो में होती है। 2006 बैच के IAS आलोक कुमार पांडेय की गिनती अच्छे अधिकारियों व एक कुशल प्रशासक के रूप में होती है।
