• Tue. Oct 27th, 2026

फिक्सिंग की फांस में फंसे पीटरसन ने कहा, ‘मैं फिक्सर नही हूं’

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

पूर्व टेस्ट बल्लेबाज एल्विरो पीटरसन ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के इन आरोपों को खारिज कर दिया कि पिछले सीजन में राष्ट्रीय टी-20 फ्रेंचाइजी चैंपियनशिप के दौरान उन्होंने मैचों को फिक्स किया था. जोहानिसबर्ग स्थित हाईवेल्ड लायन्स के 35 साल के कप्तान पर शनिवार को सीएसए भ्रष्टाचार निरोधक संहिता का कई तरह से उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया और उन्हें अस्थायी तौर पर खेल से जुड़ने से रोक दिया गया है.

फिक्सिंग की फांस में फंसे पीटरसन
पीटरसन के वकील ने बयान में कहा, एल्विरो ने कभी कोई मैच फिक्स नहीं किया, वह किसी मैच को फिक्स करने पर सहमत नहीं हुए या उन्होंने मैच फिक्स करने के बारे में नहीं सोचा. पीटरसन ने कहा कि, उन्होंने कभी मैच फिक्स करने के लिए किसी तरह की रिश्वत या अन्य तरह का इनाम स्वीकार नहीं किया या स्वीकार करने पर सहमति नहीं जताई.

You missed

error: Content is protected !!