• Wed. Aug 5th, 2026

पिपलौदा मंडी में नीलामी रुकी, नगर परिषद अध्यक्ष ने तत्काल पहुंच कर नीलामी चालू करवाई

BySurendra Jain

Jul 19, 2018

पिपलोदा नगर की कृषि उपज उप मण्डी में जरा सी बात को लेकर किसी कारण से उपज की नीलामी रुक गई सूचना मिलते ही नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल मण्डी में पहुँचे और व्यापारी भाइयो एवं किसान भाइयों से चर्चा कर विवाद के कारण को समाप्त किया ओर पुनः नीलामी प्रारम्भ करवाई। और सभी किसान भाइयों , व्यापारी साथियो , तुलावटी एव हम्माल भाइयो से निवेदन किया की हम सबको मिलकर पिपलोदा नगर एव क्षेत्र की इस उप मण्डी को पृथक मण्डी का दर्जा दिलवाना है कृपया सभी मदद करे और छोटे – छोटे विषय पर नीलामी प्रक्रिया ना रुके इस बात का ध्यान रखे आप सभी के सहयोग से ही मण्डी पिछले ढाई साल से निरंतर चल रही है कृपया सहयोग बनाए रखे। तभी हम पिपलोदा और यहां की जनता का भला कर पाएंगे।

You missed

error: Content is protected !!