• Thu. Oct 15th, 2026

कार में नोटों से भरा बोरा मिला, थाने लाए, मशीन से गिनी जा रही गड्डियां; 70 लाख से ज्यादा होने की आशंका

BySurendra Jain

Aug 29, 2026

खबर पक्की, 29 अगस्त, रतलाम। नामली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम पुलिस ने बिना नंबर की क्रेटा कार से नोटों से भरा बोरा बरामद किया। बोरे में 100, 200 और 500 रुपए के नोटों की गड्डियां मिली हैं। पुलिस को रकम करीब 70 से 75 लाख रुपए होने की आशंका है।
नकदी को कार समेत जब्त कर नामली थाने लाया गया है। थाने में दो नोट गिनने वाली मशीनों से रकम की गिनती की जा रही है। इसके लिए नामली के सराफा व्यापारियों से मशीनें मंगाई गई हैं। थाना प्रभारी के चैंबर में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में नोट गिने जा रहे हैं।
पंचेड़ फंटे पर रोककर कार की तलाशी ली
पुलिस ने शनिवार शाम पंचेड़ फंटे पर बिना नंबर की क्रेटा कार को रोका। तलाशी लेने पर कार में बोरा मिला। बोरा खोलने पर उसमें बड़ी मात्रा में नकदी रखी मिली। इसके बाद पुलिस कार और नकदी को जब्त कर नामली थाने ले आई।
थाने में मशीन से गिनी जा रही रकम
बोरे से नोटों की गड्डियां निकालकर थाने में रखी गई हैं। रकम की सही जानकारी के लिए दो नोट गिनने की मशीनें मंगाई गई हैं। थाना प्रभारी के चैंबर में मशीनों से नोटों की गिनती चल रही है। पुलिस ने नकदी की बड़ी मात्रा को देखते हुए गिनती की प्रक्रिया को गोपनीय रखा है। चैंबर में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी है और बाहरी लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
एएसपी भी पहुंचे, रकम किसकी जांच जारी
मामले की जांच के लिए एएसपी राकेश पंद्रो भी नामली थाने पहुंचे हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि बरामद रकम किसकी है और इसे कार में कहां ले जाया जा रहा था। एएसपी राकेश पंद्रो ने बताया कि नोटों की गिनती जारी है। गिनती पूरी होने के बाद बरामद रकम और मामले से जुड़ी अन्य जानकारी दी जाएगी।

Related Post

डोडाचूरा तस्करी के दो आरोपियों की 1.60 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, सफेमा न्यायालय ने प्रीतमनगर स्थित कृषि भूमि में दोनों के हिस्से किए अटैच, 81 किलो डोडाचूरा जब्ती मामले में हुई थी सजा
त्योहारों पर ऑनलाइन खरीदारी में रहें सतर्क, फर्जी छूट और संदेशों से हो सकती है ठगी, नकली खरीदारी की वेबसाइट, पार्सल संदेश, क्यूआर संकेत और फर्जी ग्राहक सेवा के जरिए ठगी की आशंका; रतलाम पुलिस ने जारी की साइबर सुरक्षा सलाह
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप का श्रद्धांजलि सभा में गुणानुवाद, मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, बोर्ड अध्यक्ष आदि ने किया स्मरण

You missed

error: Content is protected !!