• Sat. Oct 3rd, 2026

ड्राइवर ने पार की 250 ग्राम चांदी की पायले, एसपी की जनसुनवाई में शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज

BySurendra Jain

Aug 18, 2026

खबर पक्की, 18 अगस्त, रतलाम। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के समक्ष चोरी का एक मामला सामने आया, जिस पर एसपी ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले में कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड थाने से मौजूद एएसआई मुकेश सस्तिया ने जनसुनवाई के दौरान ही आरोपी ड्राइवर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आनन्द कालोनी (रतलाम) निवासी प्रार्थीया श्रीमती खुशबू कलोशिया (पति कृष्णा कलोशिया) ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उनके घर पर ग्राम कारोदा (तहसील बदनावर, जिला धार) निवासी श्रीराम पिता गोपाल सरा फरियादी के यहाँ ड्राइवरी का कार्य करता था। ड्राइवर का काम लगभग दो माह तक किया। ड्राइवर श्रीराम ने घर पर रखी करीब 250 ग्राम वजनी चांदी की पायल बिना बताए उठाकर ले गया।
शादी का बहाना बनाकर टालता रहा आरोपी
जब खुशबू कलोशिया ने ड्राइवर से फोन पर संपर्क किया, तो उसने परिवार में शादी होने का बहाना बनाया और कहा कि शादी खत्म होते ही वह पायल लौटा देगा। बाद में उसने अपनी पत्नी से बात कराकर पीडि़ता को विश्वास में ले लिया। हालांकि, इसके बाद से आरोपी ड्राइवर ने फोन उठाना बंद कर दिया और अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर काम पर आना बंद कर दिया।
पायल वापस दिलाने की गुहार लेकर पीडि़ता जनसुनवाई में पहुंची थी, जिसके बाद एसपी अमित कुमार के आदेश पर एएसआई मुकेश सस्तिया ने तत्काल केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!