आलोट/रतलाम। चालू वर्षा सत्र में जिले में औसतन 317.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत 1 जून से लेकर अब तक सर्वाधिक 446 मि.मी. वर्षा पिपलौदा में दर्ज की गई है। बाजना में 309 मि.मी., सैलाना में 397 मि.मी., रावटी में 234 मि.मी., रतलाम में 359.3 मि.मी., आलोट में 285 मि.मी., जावरा में 287 मि.मी. तथा ताल में 223.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। 13 जुलाई की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में आलोट में 88 मि.मी., जावरा में 11 मि.मी., ताल में 49.4 मि.मी., पिपलौदा में 12 मि.मी., बाजना में 2 मि.मी., रतलाम में 1.8 मि.मी., रावटी में 3.2 मि.मी. तथा सैलाना में 3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। जिले की सामान्य वर्षा 895.9 मि.मी. है।
वहीं आलोट में शिप्रा उफान पर पुल पर पानी आ जाने से मध्यप्रदेश-राजस्थान का रास्ता बंद हो गया है।
आलोट में शिप्रा उफान पर पुल पर पानी आ जाने से मध्यप्रदेश-राजस्थान का रास्ता बंद, रतलाम जिले में 24 घंटों में सर्वाधिक 88 मि.मी. वर्षा
