रतलाम। जिले मे झमाझम वर्षा का दौर जारी है जिले की औसत वर्षा आज दिनांक तक पिछले साल 151 मिली मीटर हुई थी जबकि इस वर्ष अभी तक 296.4 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है सर्वाधिक वर्षा पिपलोदा और सैलाना ब्लॉक में हुई है जबकि सबसे कम वर्षा आलोट ब्लॉक में हुई है जिले में किसानों द्वारा लगभग 90 फ़ीसदी बोवनी की जा चुकी है और सभी फसलों की स्थिति अंकुरण को देखते बहुत अच्छी है आगे भी वर्षा समय-समय पर अच्छी होती रही तो इस बार फसलों की पैदावार रिकॉर्ड हो सकती है वैसे भी मौसम विभाग की भविष्यवाणी इस बार पूरे मध्य भारत और मध्यप्रदेश में औसत या औसत से अधिक वर्षा की है। मानसून अच्छा रहा तो व्यापार धंधों के लिहाज से भी यह साल अच्छा रहेगा।
