• Mon. Sep 14th, 2026

शासकीय लीड कॉलेज रतलाम में गंदा पानी पीने को मजबूर विद्यार्थी

BySurendra Jain

Jan 15, 2026

रतलाम। मध्यप्रदेश के इंदौर में गंदा पानी पीने से 15 लोगों की मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए आज रतलाम जिले के साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज में पीने के पानी की व्यवस्था की जांच की गई। यह निरीक्षण NSUI एवं कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में सोनू गुर्जर, ऊनी यूथ कांग्रेस मुंदरी ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान कॉलेज परिसर में विभिन्न स्थानों पर लगे आरओ (RO) और पीने के पानी की टंकियों की स्थिति देखी गई। जांच में सामने आया कि पानी न तो पीने योग्य है और न ही किसी अन्य उपयोग के लायक। पानी की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

सोनू गुर्जर ने कॉलेज प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों को गंदा और दूषित पानी पीने के लिए मजबूर करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, तो NSUI और कांग्रेस पार्टी रतलाम में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि इंदौर जैसी दर्दनाक घटना से सबक लेते हुए प्रशासन को तुरंत कदम उठाने चाहिए, ताकि रतलाम में किसी भी प्रकार की जनहानि न हो। निरीक्षण के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से तत्काल सफाई, आरओ की मरम्मत और नियमित पानी जांच की मांग की।

— सोनू गुर्जर, ऊनी यूथ कांग्रेस मुंदरी ब्लॉक अध्यक्ष

You missed

error: Content is protected !!