आलोट। आलोट में पटवारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार स्वाति तिवारी को जनसुनवाई में ज्ञापन दिया गया इस पर तहसीलदार मैडम ने पटवारियों को खरी खरी सुनाई और बोला आप काम नहीं कर रहे हो तो वेतन नहीं निकलेगा इस पर पटवारियों ने कहा कि हम यहां अपनी मांगों को लेकर आप को ज्ञापन देने आए हैं आपकी सुनने नहीं इस बात को लेकर तहसीलदार स्वाति तिवारी और पटवारियों में काफी बहस बाजी भी हुई बाद में पटवारी नाराज हो कर चले गए और जिले भर में आंदोलन की चेतावनी दे गए।
