आलोट। मंगलवार दोपहर 12.30 बजे भारतीय जनता पार्टी आलोट मंडल की बैठक रामसिंह दरबार प्रांगण पर रखी गयी। जिसका स्वरूप 14 जुलाई को उज्जैन से निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर अधिक से अधिक संख्या में लोगो को साथ लेकर उज्जैन जाने के सन्दर्भ में चर्चा हुई। जन आशीर्वाद यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एंव मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान रहेंगे।
आज की इस बैठक में विधायक जितेंद्र गेहलोद, मण्डल अध्यक्ष दिनेश कोठारी, आलोट जनपद अध्यक्ष कालू सिंह परिहार, यात्रा प्रभारी नंदनराज जैन, जिला महामन्त्री रमेश मालवीय, पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शंकर परमार, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष युवराज सिंह यादव, पार्षद मोहक मेहता, राकेश दायमा, शांतिलाल चौहान, रामसिंह सिसोदिया और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालक महामन्त्री तोफान मालवीय ने किया आभार मण्डल महामन्त्री राजेन्द्र सिंह ने माना। उक्त जानकारी आईटी सेल व मिडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने दी।
शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भाजपा आलोट मंडल की बैठक
