रतलाम। सिंघम रिटर्न के नाम से जिले भर में प्रसिद्ध आईपीएस गौरव तिवारी ने सोमवार को दोपहर पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्र्रहण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय, प्रदीप शर्मा विशेष रुप से उपस्थित थे। एसपी गौरव तिवारी ने पहले ही दिन अपने मंसूबे मीडिया के सामने रखते हुए स्पष्ट कहा कि शहर व जिले में हर हाल में अमन चेन का वातावरण बना रहना चाहिए। किसी को भी कोई भी समस्या हो तो व पहले पुलिस को बताएं। कानून हाथ में लेने वालों की खैर नहीं होगी। अवैध वसूली, सïट्टा, जुआ, शराब आदि पर कड़ाई से कार्यवाही की जाएगी। जिले में गौवंश, मादक पदार्थों की तस्करी पर भी कड़ी निगाहें रखी जाएगी। शहर में अमन व चैन का वातावरण बना रहे। यह मेरी पूरी प्राथमिकता रहेगी।
