• Fri. Aug 21st, 2026

नामली में लाल पानी आने से किसानों में दहशत, पशु और ग्रामीणों को होगी पेयजल की दिक्कत।

BySurendra Jain

Jul 9, 2018

नामली। नामली के सुनारिया खाल में लाल पानी आने से ग्रामीणों में दहशत का वातावरण व्याप्त हो गया है। उल्लेखनीय है कि सुनारिया खाल से बहुत सारे पशुओं को पेयजल की प्राप्ति होती है बहुत सारे ग्रामीणों ने बताया कि धौंसवास् और सेमलिया में भी बोरिंग में से लाल पानी निकल रहा है यही स्थिति रही तो आगे चलकर पेयजल की समस्या खड़ी हो जाएगी इस मामले में कलेक्टर रुचिका चौहान को जैसे ही जानकारी मिली उन्होंने रविवार होने के बावजूद ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को पानी के सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए भेजने का आदेश दिया ग्रामीणों को दरिया है कि इस पानी को पीने से कहीं कोई गंभीर बीमारी ना हो जाए इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए सैंपल के नतीजे आने के बाद प्रशासन के द्वारा इस पानी को पीने या ना पीने के लिए डायरेक्शन जारी किया जाएगा और पानी किन कारणों से लाल हो रहा है। इसकी तह में भी जाकर पता लगाया जाएगा और उनकी रोकथाम की जाएगी वैसे कुछ ग्रामीणों द्वारा यह बताया जा रहा है कि अपना ढाबा के पास कुछ केमिकल से भरे टैंकर खाली होने के बाद से यह समस्या पैदा हुई है।

You missed

error: Content is protected !!