• Wed. Oct 28th, 2026

बैंक से पैसें निकालने गए ‘रामायण’ के विभीषण, पटरी पर मिली लाश

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

मुंबई: टीवी सीरिज ‘रामायण’ के सभी दर्शकों के लिए एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। रामायण में विभीषण का किरदार निभाने वाले मुकेश रावल को मुबंई में कांदिवली के पास मृत पाया गया। 65 वर्षीय मुकेश का शव मुंबई के कांदिवली स्टेशन के पास पटरी पर मिला। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह 9.30 बजे मुकेश का शव कांदिवली स्टेशन के पास पटरी पर मिला। मुकेश सुबह घर से बैंक के लिए पैसा निकालने गए थे और वहां से घाटकोपर डबिंग के लिए जा रहे थे। 24 घंटे के बाद जब वो घर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने कांदिवली पुलिस ठाणे को संपर्क किया। बाद में फोटो दिखाने पर लाश पाए जाने की खबर पुलिस ने मुकेश के परिवार को दी।

पुलिस के मुताबिक ये मामला खुदखुशी का है। मुकेश के परिवार ने पूरी तरह से ऐसी किसी भी आशंका से इनकार किया है। घर वालों की जानकारी के मुताबिक मुकेश बैंक से पैसे निकाल कर घाटकोपर जा रहे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि घर पर दिन भर के काम की जानकारी देकर मुकेश गए थे। ऐसे में सुसाइड की कोई वजह ही नहीं है। वहीं पुलिस फिलहाल मुकेश की बेटी का बयान दर्ज कर रही है।

सागर टेलीफिल्म तले बने रामायण ने सफलतापूर्वक अपने दो साल पूरे किए थे। रामायण के अलावा मुकेश को ‘कोई अपना सा’, ‘हसरतें’ और ‘बींद बनूँगा और घोड़ी चढूंगा’ जैसे सीरियल्स में भी देखा गया था।

You missed

error: Content is protected !!