आलोट। आलोट थाना प्रभारी पर व्यापारी के लिए पैसों की उगाही करने का आरोप लगा है बताया जाता है कि व्यापारी के आवेदन देने पर व्यापारी के साथ चार जवान आलोट थाने से भेजे गए थे वही व्यापारियों द्वारा एक व्यापारी ने किसान को 2500000 देने और वापस नहीं लौटाने पर किसान के परिजन के साथ मारपीट करने का आरोप है। मारपीट से पीड़ित किसान के परिजन थाना आलोट पर पहुंचकर आरोपी व्यापारी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है जबकि पुलिस किसानों को कार्रवाई का भरोसा देकर मामले को रफा-दफा करने में लगी है मारपीट से पीड़ित किसान को मेडिकल के लिए थाने पर भिजवाया वही किसान बड़ी संख्या पर थाने पर मौजूद है एक तरफ जहां राज्य सरकार पहले ही किसानों को लेकर परेशानी में है वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा किसानों की जगह व्यापारी का सपोर्ट करने से किसान आक्रोश में है अगर मामले में आला अधिकारी द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो मामला बिगड़ भी सकता है।
