• Mon. Oct 5th, 2026

गमी में जा रहे थे बाइक सवार को लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर

BySurendra Jain

Jul 7, 2018

रतलाम। गमी में शमिल होने के लिए मंदसौर की ओर जा रहे 50 वर्षीय बाइक सवार को नामली फोरलेन पर एक लोडिंग वाहन चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 11.30 बजे नामली फोरलेन पर हुई दुर्घटना में घायल हुए राजेन्द्र मीणा निवासी इंदिरा नगर को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। बताया जाता है कि रिश्तेदारी में गमी होने पर राजेन्द्र मीणा बाइक से मंदसौर की ओर जा रहे थे तभी नामली फोरलेन स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक लोडिंग वाहन चालक ने उन्हे टक्कर मार दी। नामली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!