• Fri. Aug 21st, 2026

जिले के तीन मंदिरों को बदमाशों ने बनाया निशाना

BySurendra Jain

Jul 7, 2018

रतलाम। एक ही रात में जिले के तीन गांवों में स्थित मंदिरों को अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशोंं ने ग्राम हतनारा में स्थित अंबेमाता मंदिर पर लगे ताले को कटर से काट कर मंदिर में प्रवेश किया और वहा लगे दान-पात्र से नगदी राशि चोरी कर ली। बदमाश ग्राम धामनोद में पिपली चौराहा एवं व्यास गली के पास स्थित राधाकृष्ण मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश यहां से चांदी के तीन मुकूट एवं अन्य कीमती सामग्री चोरी कर ले गए। सुबह जब मंदिर के दरवाजे खुले हुए दिखाई देने पर लोकेशसिंह सिसोदिया ने पुलिस को सूचना दी। वहीं समीपस्थ ग्राम ईसरथुनी में स्थित श्री राम मंदिर पर भी बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश यहां से चांदी के मुकूट, छत्र, हार चोरी कर ले गए। चोरी गए आभूषणों की कीमत लगभग 70 हजार रुपए बताई गई है।चोरी की जानकारी मिलने पर संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मौकामुआयना किया।

You missed

error: Content is protected !!