मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री और बच्चन खानदान की बहू ऐश्वर्या राय फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में रणबीर कपूर के साथ अपने हॉट सीन की वजह से काफी चर्चा में छाई हुई है।
बहू के बोल्ड अवतार पर से उनके ससुर अमिताभ बच्चन ने अपनी चुप्पी तोड़ ली है। कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के दौरान अमिताभ ने कहा- फिल्म में ऐश्वर्या एक तलाकशुदा औरत है, जिसका कहना है की ‘मैं किसी की जरूरत नहीं, ख्वाहिश बनना चाहती हूं’। ऐसा कहना एक ‘प्रोग्रेसिव वुमन’ की निशानी है। फिल्म में ऐश्वर्या एक स्ट्रांग वुमेन के रूप में नज़र आ रही है I
अमिताभ ने बताया अपनी फुटबॉल टीम के साथ ट्रैवलिंग में बिजी रहने के कारण वह ये फिल्म नहीं देख पाए है। उन्होंने कहा ,”मैं आने वाले हफ्ते में यह फिल्म देखूंगा। मैंने फिल्म के कुछ हिस्से तब देखे थे, जब यह अंडर प्रोडक्शन थी। ऐश्वर्या फिल्म में बेहद खूबसूरत लग रही है। मैं फिल्म के डायरेक्टर करन जौहर और उनकी पूरी टीम से बहुत ही खुश हूं तथा फिल्म की सफलता के लिए उन्हें बधाई देता हूं।”
दरअसल कुछ दिन पहले खबरें यह आई थी कि बच्चन फैमिली फिल्म में ऐश्वर्या के इंटीमेट सीन्स को लेकर काफी नाराज है। पर अब अमिताभ के रिएक्शन को देखकर सब साफ हो गया है।
