आलोट। ग्राम पंचायत कराडिय़ा में एक करोड तेईस लाख की लागत से बनकर तैयार हायरसेकंडरी स्कूल की इमारत विगत कई समय से बनकर तैयार खड़ी है। लेकिन इस इमारत का उपयोग नहीं हो पा रहां है और बच्चो को जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच चुकी इमारत में ही अपना भविष्य बनाने को मजबूर होना पड़ रहा हैं। जर्जर हो चुकी यह इमारत किसी भी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। लेकिन जिम्मेदारों को इसकी कोई चिंता नहीं है। नई इमारत बने लगभग एक वर्ष से अधिक हो गया है लेकिन जनप्रतिनिधियो को इसका शुभारम्भ करने का टाइम नहीं मिल रहा है। जिसके कारण इस इमारत का उपयोग नहीं हो पा रहा हैं। एक करोड़ से अधिक राशी से निर्मित इस इमारत के बनने के बाद कई बार इसके उदघाटन के कार्यक्रम बने लेकिन जनप्रतिनिधियो के पास टाइम नहीं होने के कारण इमारत के शुभारंभ का कार्यक्रम टलता गया। कराडिय़ा में कक्षा 9 से 12 वीं तक लगभग 400 विद्यार्थी हैऔर यह सभी विद्यार्थी पुरानी जीर्ण-शीर्ण हो चुकी इमारत में पड़ रहे है। लेकिन नई इमारत उदघाटन के अभाव में खाली पड़ी है। अब तो इस इमारत में चोरी भी होना शुरु हो गई है। कुछ समय पहले इस खाली पड़ी इमारत से चार पंखे चोरी हो गए, नलों की टोटियां चोरी चली गई, खिड़कियों के कांच टूट गए और भी कई नुकसान इस नई इमारत में हो गया है। पुरानी जर्जर हो चुकी इस इमारत में बच्चो को बैठाने से डर रहे है। शिक्षकों ने जब जिला शिक्षा अधिकारी से इस संबंध में बात की तो उन्होंने ऑनलाइन इसका शुभारम्भ करवाकर कराडिय़ा प्राचार्य को लेटर भिजवा दिया। जिसके बाद सोमवार को इस नई इमारत में हवन पूजन करवाया है। इधर क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र गहलोत से इस संबंध में बात हुई तो उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री और प्रभारी मंत्री से टाइम मिल गया है बहुत जल्द कराडिय़ा में बनी स्कूल बिल्डिंग का लोकार्पण कार्यक्रम किया जाएगा।
