रतलाम। मंदसौर नगर में हुए दुष्कर्म जैसी हैवानियत की घटना से आक्रोशित हो कर नामली थाना के ग्राम बांगरोद में समस्त विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं नगर के नागरिकों द्वारा नगर में तख्तियां लेकर एक विशाल रैली निकाल कर विरोध दर्ज किया गया। वहीं बांगरोद चौकी प्रभारी को ज्ञापन दिया गया जो महामहीम राज्यपाल के नाम से दिया। जहां महिलाओं बच्चियां एवं युवाओं द्वारा अपराधी को जल्द से जल्द फांसी की सजा के लिए मांग की गई। वह आने वाले समय में अन्य किसी के साथ ऐसी घटना ना हो। इसलिए इन जैसे अपराधों के लिए और कठोर दंड दिया जाए। वही युवाओं द्वारा अपराधी के फोटो आग के हवाले कर भी विरोध दर्ज किया गया।
