• Sun. Oct 4th, 2026

पंथ पिपलोदा पूरी तरह बंद सफल

BySurendra Jain

Jul 4, 2018

आलोट (संवाददाता)। मंदसौर में हुए अमानवीय कृत्य के खिलाफ ग्राम पंथ पिपलोदा में आज सभी सामाजिक राजनीतिक एवं कुमावत युवा संगठन द्वारा मौन जुलूस निकालकर पूरी तरह बंद सफल रहा। उपरोक्त कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन तहसीलदार सेनानी को दिया गया। जिसमें कुमावत युवा संगठन एवं सभी सामाजिक राजनीतिक संगठन द्वारा आवेदन राष्ट्पति के नाम दिया गया। जिसमें मन्दसौर में हुए कृत्य को
लेकर अपराधियो को सख्त से सख्त सजा दी जावे। बालिका के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की गई ओर दोनों अपराधियो को जल्द से जल्द फांसी हो। ग्रामवासी सभी संगठन, सरपंच, ग्राम पंचायत श्री राम गोपाल डामेचा, उपसरपंच गोविंद कुमावत ज्ञापन का वाचन जनपद प्रतिनिधि गोपाल बारौठ ने किया। जिसमें ग्राम पंचायत, पूर्व सरपंच रमेश चंद कुमावत, कुमावत युवा संगठन तहसील अध्यक्ष कमलेश झाला सहित अन्य ने मौन जुलूस निकालकर शासकीय हाई स्कूल प्रांगण पर दोनों अपराधियों को फांसी के तख्ते पर लटकाया गया। जिसमें समस्त धार्मिक सामाजिक संगठन एवं स्कूल के समस्त विद्यार्थियों की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!