आलोट। आलोट सब्जी विक्रेताओं द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद नहीं मानने पर उनको हटाने गए नगर परिषद के अमले ने अपने साथ लाए गए ट्रैक्टर में जिसमें दूसरी जगह से लाई गई गंदगी भरी थी लापरवाही पूर्वक सड़क पर गिरा दी। जिसके कारण जनता में आक्रोश फैल गया उस आक्रोश को शांत करने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष के पुत्र स्वयं आए और गंदगी साफ करने लगे और गंदगी फैलने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष के पुत्र ने स्वयं माफी मांगी। तत्पश्चात सब्जी विक्रेताओं को पुलिस और नगर परिषद के अमले द्वारा हटाया गया।
