• Sun. Oct 4th, 2026

अनादिकल्पेश्वर महादेव मंदिर समिति को व्यास परिवार ने दी गाड़ी, अब गांव-गांव से मिलेगा सहयोग

BySurendra Jain

Jul 4, 2018

आलोट (संवाददाता)। यह मंदिर हम सब की आस्था का केंद्र है और इसके जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। इस कार्य के लिए गांव-गांव से सहयोग राशि एकत्रित करने के लिए मंदिर के पुजारी जितेंद्र व्यास और नीरज व्यास के द्वारा बोलेरो वाहन जिर्णोद्वार समिति को दिया है। इसके लिए हम सब व्यास परिवार का आभार व्यक्त करते है।
यह बात क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र गहलोत ने अनादिकल्पेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पर बोलेरो गाड़ी समिति के सदस्यों को देते हुवे कहीं। इस दौरान उन्होंने सभी भक्तो को कहा कि वर्तमान में लोक निर्माण विभाग के द्वारा 3 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर धर्मस्व मंत्री को दिया है और भगवान ने चाहा तो कुछ रकम हमें सावन माह में मिल जायेगी। और आप सब का सहयोग आशीर्वाद रहा तो आगे भी हम मिलकर इस मंदिर को भव्य रूप प्रदान करेंगे। इस दौरान विधायक गहलोत ने पंडित जितेंद्र व्यास का गाड़ी देने पर सम्मान किया। इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि ओपेन्द्र सिह यादव, मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी, नंदनराज जैन, समिति अध्यक्ष केदार मल काला, कैलाश ऐरन, मनीष पांचाल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल भरावा ने किया आभार नीरज व्यास ने माना।

You missed

error: Content is protected !!