• Fri. Aug 21st, 2026

कंट्रोल की दुकानों से दिया जा रहा घटिया नमक, गरीबों की सेहत से खिलवाड़।

BySurendra Jain

Jul 4, 2018

मध्यप्रदेश शासन द्वारा नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से उचित मूल्य की दुकानों से दिया जा रहा वन्या नमक बहुत ही घटिया क्वालिटी का होकर बहुत ही घटिया क्वालिटी का होकर इसमें नमक के साथ साथ मिट्टी व रेती के कंकर साफ दिखाई दे रहे हैं स्थानीय छतरी पुल पर रहने वाली नानी बाई ने बताया कि वह कंट्रोल की दुकान से गेहूं के साथ नमक की थैली भी खरीद कर लाई थी जब उसने यह नमक सब्जी और रोटी में डाला तो उसमें खाने के दौरान मुंह में रेती और कंकर का एहसास हुआ तो उसने उक्त नमक को पानी में डालकर कुछ देर पड़ा रहने दिया पानी में डालने पर उक्त नमक में मिट्टी के साथ-साथ बालू रेती के कण भी साफ दिखाई दे रहे है इस तरह मध्य प्रदेश सरकार गरीबों को 1 रुपए किलो दिया जाने वाला नमक सप्लाई कर उसके घटिया क्वालिटी के कारण गरीबों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। उक्त खराब नमक के कारण गरीबों को कई तरह की पेट की बीमारियां हो रही है तो कुछ का पेट दुख रहा है शासन को अविलंब ऐसी घटिया क्वालिटी का नमक खरीदने वाले अफसरों व सप्लाई करने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए।

You missed

error: Content is protected !!