• Sat. Oct 3rd, 2026

लापरवाही की इंतिहा जेसीबी से फूटी पाइप लाइन, लाखो गैलन पानी सड़कों पर बहा

BySurendra Jain

Jul 3, 2018

रतलाम/ धोलावाड़ जलाशय से रतलाम आ रही पेयजल पाइप लाइन को सोमवार के दिन दोपहर को कार्यरत जेसीबी से पाइप लाइन टूट गई जिससे हजारों गेलन पानी सड़कों पर बह गया।
मिली जानकारी के अनुसार सड़क किनारे बिजली पोल शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है बिजली कंपनी द्वारा जेसीबी से खम्बे के लिए गड्ढे खुदवाए जा रहे हैं उसी दौरान धोलावाड़ से आ रही पीने के पानी की पाइप लाइन टूट गई जिसके चलते हजारों गैलन पानी सड़कों पर बह गया एक और जहां रतलाम शहर पानी के लिए त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है वहीं दूसरी ओर लापरवाही के चलते हजारों गेलन पानी सड़कों पर बह गया। उक्त पानी बह जाने व पाइप लाइन टूट जाने के कारण अब कल घरों में पानी नही पहुंचेगा इधर समाचार मिलने पर नगर निगम कर्मचारी पाइपलाइन दुरस्त करने के लिए मौके पर रवन्ना हो गए थे।

You missed

error: Content is protected !!