खबर पक्की, 15 मई, रतलाम। जिले के ताल में मंगलवार को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रहेंगे पकड़ा है। पटवारी ने सीमांकन पंचनामा देने के नाम पर रिश्वत मांगी थी।
जानकारी के अनुसार आवेदक किशन लाल आँजना निवासी ग्राम कोट कराडिय़ा तहसील ताल जिला रतलाम द्वारा एसपी लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को शिकायत आवेदन पत्र देकर शिकायत की थी कि पटवारी द्वारा सीमांकन पंचनामा नहीं दिया जा रहा है। पंचनामा देने क़े लिए पटवारी द्वारा 5 हज़ार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।
शिकायत का सत्यापन एसपी लोकायुक्त उज्जैन के द्वारा करवाया गया शिकायत सत्य पाई गई। आज पटवारी प्रभु कुमार गरवाल पटवारी हल्का 24 तहसील ताल जिला रतलाम को पुरानी तहसील कार्यालय में 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है। कार्यवाही जारी है। टीम में लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक, हिंना डाबर इंस्पेक्टर, हितेश लालवात, श्याम शर्मा, शिवकुमार शर्मा, संदीप कदम शामिल हैं।
उज्जैन लोकायुक्त की कार्रवाई-पटवारी को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए किया ट्रैप,सीमांकन पंचनामा देने के नाम पर मांगी रिश्वत
