• Thu. Oct 15th, 2026

सूने मकान का ताला तोड़कर 55 हजार की चोरी : राखी मनाने रतलाम से इंदौर गया था परिवार; शहर में चड्ढी-बनियान गैंग भी सक्रिय

BySurendra Jain

Aug 31, 2026

खबर पक्की, 31 अगस्त, रतलाम। रतलाम में चोरों ने आतंक मचा रखा है। चोर लगातार सूने मकानों को अपना निशाना बनाते जा रहे हैं। शहर के समता परिसर में एक सूने मकान का ताला तोड़ चोर हजारों रुपए की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। दो चोर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं। सीसीटीवी वीडियो रविवार रात सामने आया।
चोरी की घटना स्टेशन रोड थाना अंतर्गत समता परिसर में रहने वाले स्नेहल द्विवेदी पिता अमरीश द्ववेदी निवासी के मकान पर 28 अगस्त की रात की है। स्नेहल द्विवेदी ने बताया कि मैं प्राइवेट जॉब करता हूं। 27 अगस्त की सुबह मेरे पिता अमरीश द्विवेदी अजमेर गए थे। मैं तथा मेरी मां तृप्ति, पत्नि अरुणीमा हम सभी लोग राखी मनाने के लिये इंदौर गए थे।
28 अगस्त की शाम किराएदार ने सूचना दी। मुख्य डोर का लॉक टूटा है। उसी रात रतलाम लौटे। देखा तो चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ रखा था। पुलिस को सूचना दी। घर में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा था। बदमाश घर की अलमारी से 45 हजार नकदी, करीब 40 ग्राम चांदी कीमत करीब 10 हजार रुपए कुल 55 हजार रुपए की चोरी कर ले गए।
रात में सामने आया वीडियो
चोरी को हुए तीन दिन हो चुके हैं। चोरी की घटना के दो दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। चोर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं। चोरों का वीडियो रविवार रात सामने आया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
चड्?ढी बनियान गैंग भी सक्रिय
शहर में लगातार चड्ढी बनियान गैंग भी सक्रिय है। 28 अगस्त की रात ही इस गैंग ने शहर के थाना औद्योगिक क्षेत्र के आसाराम नगर में चोरों ने दो सूने मकानों को अपना निशाना बनाते हुए नकदी व जेवरात चुरा ले गए थे।
चोरों ने कृषि विभाग के भूमि संरक्षण सर्वे अधिकारी जगदीश गणावा के मकान से करीब 60 हजार रुपए से अधिक नकदी और सोने-चांदी के आभूषण ले गए थे। इसके बाद पास में रहने वाले हलवाई के घर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन पुलिस अभी तक चोरी करने वाली गैंग को तलाश नहीं कर पाई।

Related Post

डोडाचूरा तस्करी के दो आरोपियों की 1.60 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, सफेमा न्यायालय ने प्रीतमनगर स्थित कृषि भूमि में दोनों के हिस्से किए अटैच, 81 किलो डोडाचूरा जब्ती मामले में हुई थी सजा
त्योहारों पर ऑनलाइन खरीदारी में रहें सतर्क, फर्जी छूट और संदेशों से हो सकती है ठगी, नकली खरीदारी की वेबसाइट, पार्सल संदेश, क्यूआर संकेत और फर्जी ग्राहक सेवा के जरिए ठगी की आशंका; रतलाम पुलिस ने जारी की साइबर सुरक्षा सलाह
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप का श्रद्धांजलि सभा में गुणानुवाद, मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, बोर्ड अध्यक्ष आदि ने किया स्मरण

You missed

error: Content is protected !!