• Thu. Oct 15th, 2026

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका, पेट्रोल-डीजल कीमतों और बेरोजगारी के मुद्दे पर पैदल मार्च, शाम को सद्बुद्धि यज्ञ करेंगे

BySurendra Jain

Aug 30, 2026

खबर पक्की, 30 अगस्त, रतलाम। बढ़ती महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने रतलाम में रविवार सुबह प्रदर्शन किया। महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार की मंहगाई का पुतला जलाया।
प्रदर्शन शहर कांग्रेस कमेटी ब्लॉक 1 द्वारा सैलाना रोड स्थित श्री राम मंदिर क्षेत्र में किया। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह 11 बजे एकत्रित हुए। हाथों में महंगाई देश में निरंतर बढ़ती महंगाई, बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम, बेरोजगारी, भ्रष्टाचारी जनविरोधी नीतियों, मोदी सरकार के भूखे बैल, खा गए शक्कर पी गए तेल आदि लिखे नारों की तख्तियां व बैनर लेकर कांग्रेसी पहुंचे।
सैलाना ओव्हरब्रिज के पास से कस्तुरबा नगर चौराहे तक नारेबाजी करते हुए पैदल चले। चौराहे पर महंगाई का पुतला जलाकर पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, महेंद्र कटारिया, मंसूर अली पटौदी, राजीव रावत, इक्का बैलूत, सुजीत उपाध्याय, ब्लॉक क्रमांक 1 अध्यक्ष आशा समेत आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

डोडाचूरा तस्करी के दो आरोपियों की 1.60 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, सफेमा न्यायालय ने प्रीतमनगर स्थित कृषि भूमि में दोनों के हिस्से किए अटैच, 81 किलो डोडाचूरा जब्ती मामले में हुई थी सजा
त्योहारों पर ऑनलाइन खरीदारी में रहें सतर्क, फर्जी छूट और संदेशों से हो सकती है ठगी, नकली खरीदारी की वेबसाइट, पार्सल संदेश, क्यूआर संकेत और फर्जी ग्राहक सेवा के जरिए ठगी की आशंका; रतलाम पुलिस ने जारी की साइबर सुरक्षा सलाह
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप का श्रद्धांजलि सभा में गुणानुवाद, मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, बोर्ड अध्यक्ष आदि ने किया स्मरण

You missed

error: Content is protected !!