• Thu. Oct 15th, 2026

5 ढाबों पर पुलिस की अचानक रेड : खुले में शराब पिलाते मिले लोग; एएसपी ने लोकल थाने को बिना बताए की कार्रवाई

BySurendra Jain

Aug 31, 2026

खबर पक्की, 31 अगस्त, रतलाम। पुलिस ने रविवार रात ढाबों पर आकस्मिक चेकिंग की। कई ढाबों पर ढाबा संचालक लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिलाते मिले। एक ढाबे से बड़ी मात्रा में शराब भी मिली। देर रात आकस्मिक जांच से ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया। सबसे बड़ी बात यह रही कि संबंधित थाना क्षेत्र को सूचना बगैर एएसपी राकेश पंद्रों ने टीम के साथ छापेमार कार्रवाई की।
एएसपी राकेश पंद्रों व पुलिस टीम ने थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत सैलाना रोड, सेजावता फोरलेन बायपास के 5 ढाबों पर आकस्मिक रूप से रेड मारी। ढाबों पर हर एक चीज की तलाशी ली गई। सेजावता बायपास पर मां भद्रकाली ढाबा के फ्रीज में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में बीयर की केन व देशी शराब के क्वार्टर मिले। ढाबा संचालक से पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बोल पाया। शराब को पुलिस ने जब्ती में लिया।
शराब पीते मिले लोग
इसके अलावा कॉर्पोरेट ढाबा के पीछे खुले में टेबल-कुर्सी लगा रखी थी। वहां पर लोग बैठकर शराब पी रहे थे। ढाबे पर शराब की खाली बोतले अलग-अलग ढेर में पड़ी मिली। इसके अलावा तीन अन्य ढाबों पर जांच की गई। आकस्मिक जांच में स्टेशन रोड थाने के सालाखेड़ी चौकी प्रभारी विजय बामनिया व अन्य शामिल थे। जबकि संबंधित औद्योगिक थाना क्षेत्र से किसी को भी साथ नहीं लिया था। एएसपी राकेश पंद्रों ने बताया कि संदिग्ध व अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने को लेकर रात में ढाबों पर आकस्मिक जांच की गई है। संबंधित ढाबा संचालकों पर कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

डोडाचूरा तस्करी के दो आरोपियों की 1.60 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, सफेमा न्यायालय ने प्रीतमनगर स्थित कृषि भूमि में दोनों के हिस्से किए अटैच, 81 किलो डोडाचूरा जब्ती मामले में हुई थी सजा
त्योहारों पर ऑनलाइन खरीदारी में रहें सतर्क, फर्जी छूट और संदेशों से हो सकती है ठगी, नकली खरीदारी की वेबसाइट, पार्सल संदेश, क्यूआर संकेत और फर्जी ग्राहक सेवा के जरिए ठगी की आशंका; रतलाम पुलिस ने जारी की साइबर सुरक्षा सलाह
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप का श्रद्धांजलि सभा में गुणानुवाद, मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, बोर्ड अध्यक्ष आदि ने किया स्मरण

You missed

error: Content is protected !!