• Thu. Oct 15th, 2026

वरिष्ठ अभिभाषक एवं जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील जैन का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन

BySurendra Jain

Aug 31, 2026

खबर पक्की, 31 अगस्त, रतलाम। शहर के वरिष्ठ अभिभाषक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुनील जैन का सोमवार देर रात हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अभिभाषक संघ सहित सामाजिक एवं विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों, मित्रों और परिजनों में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार अभिभाषक सुनील जैन को रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे अचानक हार्ट अटैक आया। परिजन उन्हें संभाल पाते, इससे पहले ही उनका निधन हो गया।
सुनील जैन लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे और विभिन्न संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। वे जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रहे। वर्तमान में वे जिला अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा पिछले करीब 15 वर्षों से वे लायंस क्लब द्वारा संचालित ब्लाइंड हेल्पिंग स्कूल से भी जुड़े हुए थे और सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देते रहे। उनका बेटा दिल्ली में कार्यरत है, जबकि बेटी तहसीलदार के पद पर भोपाल में पदस्थ है।
उनके आकस्मिक निधन से अधिवक्ता जगत के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी गहरा दुख है। परिचितों और सहयोगियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।अंतिम यात्रा आज सोमवार दोपहर 4 बजे उनके निवास स्थान राजीव नगर, कस्तूरबा नगर से निकाली जाएगी।

Related Post

डोडाचूरा तस्करी के दो आरोपियों की 1.60 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, सफेमा न्यायालय ने प्रीतमनगर स्थित कृषि भूमि में दोनों के हिस्से किए अटैच, 81 किलो डोडाचूरा जब्ती मामले में हुई थी सजा
त्योहारों पर ऑनलाइन खरीदारी में रहें सतर्क, फर्जी छूट और संदेशों से हो सकती है ठगी, नकली खरीदारी की वेबसाइट, पार्सल संदेश, क्यूआर संकेत और फर्जी ग्राहक सेवा के जरिए ठगी की आशंका; रतलाम पुलिस ने जारी की साइबर सुरक्षा सलाह
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप का श्रद्धांजलि सभा में गुणानुवाद, मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, बोर्ड अध्यक्ष आदि ने किया स्मरण

You missed

error: Content is protected !!