• Sat. Oct 24th, 2026

बैंकों के सहयोग से तहसील स्तर पर कम से कम तीन आधार केन्द्र खोले जाएं : कलेक्टर, आधार निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

BySurendra Jain

May 15, 2025

खबर पक्की, 15 मई, रतलाम। जिले में आधार सम्बन्धित कार्यो को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए गठित आधार निगरानी समिति की बैठक आज कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।
बैठक में कलेक्टर श्री बाथम ने जिले में आधार संबंधित कार्यों को सुचारू रुप से संचालित करने के लिए सभी स्टेक होल्डर, बैंक, पोस्ट ऑफिस, महिला एवं बाल विकास आदि को निर्देशित किया कि नए आधार सेण्टर खोलने एवं संचालित आधार सेंटरों में प्रतिदिन अधिक से अधिक आधार सम्बन्धित काम करवाएं और सतत् मानिटरिंग करें। जिले तथा राज्य स्तर पर आधार सम्बंधित समस्याओ के समाधान हेतु ग्राहक सहायता केंद्र, हेल्पलाइन नम्बर की स्थापना करने हेतु ढ्ढष्ठ्रढ्ढ को अनुरोध करें।
बैठक में एलडीएम को निर्देशित किया गया कि आधार अद्यतन केन्द्रों की संख्या बढाने के लिए हर तहसील मुख्यालय पर बैंकों के सहयोग से कम से कम तीन आधार केन्द्र खुलवाएं। प्रशिक्षण सेन्टर चालू करवाने के लिए शासन को मांग पत्र भेजा जाए। पांच वर्ष तक के बच्चों के आधार पंजीयन एवं अपडेट करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाडी कार्यकर्ता, पोस्ट आफिस से समन्वय कर छूटे हुए बच्चों के पंजीयन की कार्यवाही करें।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, अधीक्षक पोस्ट ऑफिस, लिड डिस्ट्रिक्ट मेनेजर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन, जिला ई- गवर्नेंस प्रबंधक एवं ढ्ढष्ठ्रढ्ढ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!