नई दिल्ली। भगोड़े उद्योगपति लिकर किंग और किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2016 में लिखा एक पत्र को सार्वजनिक किया है उक्त पत्र में माल्या ने लिखा है कि मैंने मोदी जी को 2016 में ही कह दिया था कि मैं अपनी सारी देनदारियां चुकाना चाहता हूं इस पत्र की तफ़सील से जानकारी आना बाकी है पर सूत्र और और टीवी चैनलों के मुताबिक पत्र से कन्फर्म है कि वह अपनी सारी देनदारियां चुकता करना चाहता था पर सारी देनदारी चुकता करने की इच्छा के बावजूद उसे अचानक लंदन क्यों भागना पड़ा इस रहस्य को उजागर कर सारे तथ्यों को जनता के सामने सही परिप्रेक्ष्य में रखने के उद्देश्य से में इस पत्र को सार्वजनिक कर रहा हूं 15 अप्रेल 2016 को अरुण जेटली और मोदी को लिखा पत्र का जवाब मुझे आज तक नही मिला और मुझे डिफाल्टर पोस्टर ब्वाप बना दिया गया। इसलिये मुझे यह पत्र सार्वजनिक करना पड़ रहा है।
