रतलाम। ताल थाना क्षेत्र के ग्राम भूतिया के अशोक पाटीदार के साथ आरोपीगण ने रुपयों की लेनदेन को लेकर गोली मारकर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। जिसका प्राथमिक उपचार शासकीय चिकित्सालय ताल में कर जिला चिकित्सालय रतलाम रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात्रि 7.45 बजे फरियादी अशोक पाटीदार आयु 30 वर्ष निवासी भूतिया से रणायरा गया हुआ था कि आते समय गोपाल सिंह एवं शंकर सिंह निवासी डेयरी ने रुपयों के लेनदेन को लेकर फरियादी पर गोली चला दी जो फरियादी के हाथ पर लगी एवं गले में चाकू से वार कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भाग चुके थे पर प्राथमिक उपचार शासकीय चिकित्सालय ताल में किया गया और अधिक और उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। उक्त जानकारी फरियादी अशोक पाटीदार ने शासकीय चिकित्सालय में पत्रकारों को दी।
रुपयों के लेनदेन में गोली चलाई युवक घायल
